Sanjay Singh को Delhi Liquor Scam में राहत नहीं, 3 दिन बढ़ी ED Remand

कोर्ट से निकलते वक्त संजू सिंह ने पीएम मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला। वहीं ईडी ने सुनवाई के दौरान संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। ईडी ने कहा कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे ईडी के सवालों के जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं, इसलिए 5 दिन का रिमांड और दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड की अनुमति दी। वहीं सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने जज से उनके एनकाउंटर होने का जिक्र किया। संजय सिंह ने कहा कि रात की 10:30 बजे कहा गया कि आपको बाहर ले जाया जा रहा है।
पूछने पर बताया कि तुगलक रोड थाने मैंने पूछा कि क्या जज की इजाजत ली है? मेरे पर उन्होंने कहा कि मुझे लिख कर दीजिए, मैंने लिख कर दिया, दूसरे दिन भी यही हुआ। इसका मतलब है कि इनका दूसरा अजेंडा है। संजय सिंह ने कोर्ट से कहा, मैंने ईड से पूछा कि अगर मेरा एनकाउंटर हो जाएगा तो उसका जवाब दे कौन होगा? इस पर अधिकारियों ने कहा कि उसका जवाब हम दे देंगे। कोर्ट ने कहा कि बिना कोर्ट को बताए कहीं नहीं ले जाना चाहिए। वहीं कोर्ट ने इस संजय सिंह की हिरासत 5 दिन बढ़ाने की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा मैं कोर्ट ने संजय सिंह को उनके परिवार और वकील से कोर्ट रूम में ही 10 मिनिट मिलने की इजाजत दी। वहीं सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से चंडीगढ़ में की गई रेड की जानकारी भी कोर्ट को दी गई। ईडी ने कहा, अभी चंडीगढ़ में रेड की गई है। एक बिज़नेस मैन की निशानदेही पर रेट की गई है। रिश्वत मांगे जाने के सबूत ईडी के पास है। बिजनेसमैन का नाम डिस्क्लोस नहीं किया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी को उनका 5 दिन का रिमांड मिला था। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह 5 दिन की रिमांड पर थे। मंगलवार को उनकी रिमांड खत्म हो रही थी।
जिसके चलते ईडी ने संजय सिंह को मंगलवार को दिल्ली की ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया। वहीं संजय सिंह पर हो रही कार्रवाई का आम आदमी पार्टी पुरज़ोर विरोध कर रही है। मंगलवार को भी आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बवाल काटा और जमकर प्रदर्शन किया जाते जाते वो भी देखिए।

Passionate storyteller with a tech twist. B.Tech student by day, news article writer by night. Join me on this exciting journey as I bring you the latest scoop from around the world. Stay informed, stay inspired!

Leave a Comment