India-Canada row: आज चुनाव हुए तो बुरी तरह हारेंगे Justin Trudeau

सर्वे में कनाडा की कन्सरवेटिव पार्टी और विपक्ष के नेता लोगों की पहली पसंद बने। यानी की कनाडा में अगर अभी चुनाव हो जाए तो Justin Trudeau की सत्ता से छुट्टी तय हो चुकी है। कनाडा में 2025 में आम चुनाव होंगे। इससे पहले कनाडा की रिसर्च और सर्वे से जुड़ी कंपनी इप्सोस ने यह सर्वे किया। इसमें विपक्षी नेता पियरे को 40 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए सबसे योग्य माना है। जबकि जस्टिन ट्रूडो के पक्ष में सिर्फ 31 फीसदी लोग हैं। वहीं कनाडा की तीसरी बड़ी पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी यानी की एनडीपीपी के नेता जगमीत सिंह धालीवाल को 22 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर देखना पसंद किया है। तो सीधे तौर पर ट्रूडो के लिए बड़ी टेंशन वाली खबर है। घरेलू राजनीति तो वो चमका नहीं पाए वहाँ पर अपना स्थान बेहतर नहीं कर पाए लेकिन उनका खालिस्तानी प्रेम उनको ले डूब रहा है। आने वाले चुनाव में सीधे तौर पर ऐसा असर देखा जा सकता है।

Justin Trudeau

दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों पर बुरा असर

विशेषज्ञ भी यही मानते हैं कि कनाडा के लोग काफी अपने व्यापार, अपने काम में व्यस्त रहने वाले लोग हैं। वे इस तरह के किसी भी तरह के विवाद में फंसना या पढ़ना नहीं चाहते। इसलिए धीरे धीरे जो लोकप्रियता है की वो कम होनी शुरू हो गई है। भारत से पंगा सीधे तौर पर जस्टिन ट्रूडो को महंगा पड़ता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक गतिविधियों और भारत और कनाडा के संबंधों को लगातार बिगाड़ रही है। इससे दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों की विनम्रता पर बुरा असर पड़ना शुरू हो चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार ने भारत में कनाडा की उच्चायुक्त को तलब करते हुए 5 दिन के अंदर भारत छोड़ने को भी कहा। सरकार की यह कार्रवाई भारत के आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाता है दर्शाता है। बता दें कि मोस्ट वॉन्टेड खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर को इस साल जून में मार दिया गया था।
इस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारत सरकार का खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से संबंध है। इसके बाद कनाडाई विदेश मंत्री मिलानी जोली ने सोमवार को एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया और भारत ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई में कनाडा की उच्चायुक्त को तलब करते हुए 5 दिन के भीतर देश छोड़ने को कहा।
बहरहाल, इस खबर में इतना ही ऐसी तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए।

Passionate storyteller with a tech twist. B.Tech student by day, news article writer by night. Join me on this exciting journey as I bring you the latest scoop from around the world. Stay informed, stay inspired!

Leave a Comment