Honda Elevate ADV Edition: अब और भी स्टाइलिश और एडवेंचर लुक में लॉन्च ,होंडा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Honda Elevate का नया और टॉप वेरिएंट Elevate ADV Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन अपने स्टाइलिश लुक, एडवेंचर टच और नए कॉस्मेटिक अपडेट्स की वजह से खास बना है। इसकी कीमत ₹15.29 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होकर ₹16.66 लाख तक जाती है। यह एडिशन अपने स्टैंडर्ड वेरिएंट्स से करीब ₹22,000 से ₹42,000 तक महंगा है।

लुक और डिजाइन
Elevate ADV Edition को एक स्पोर्टी और बोल्ड लुक देने के लिए इसमें कई एक्सक्लूसिव अपडेट्स किए गए हैं।
- नया Glossy Black Alpha-Bold Plus फ्रंट ग्रिल
- ऑरेंज एक्सेंट वाला हुड डेकल
- ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs
- ब्लैक अलॉय व्हील्स जिनमें ऑरेंज हाइलाइट्स दी गई हैं
- पीछे की तरफ ADV बैजिंग, ऑरेंज फॉग लैम्प गार्निश और रियर बंपर स्किड प्लेट
इन सभी डीटेल्स की वजह से कार का ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा एडवेंचर और आउटडोर स्टाइल का अहसास देता है।
इंटीरियर और फीचर्स
अंदर की तरफ आपको मिलता है ऑल-ब्लैक इंटीरियर, जिसमें ऑरेंज स्टिचिंग और एक्सेंट्स दिए गए हैं।
- सीट्स, AC नॉब्स और गियर कंसोल पर ऑरेंज डिटेलिंग
- ADV Terrain Pattern बैकलिट इंस्ट्रूमेंट पैनल, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देता है
- सीट्स पर ADV लोगो एम्बॉस्ड हैं, जिससे इंटीरियर और प्रीमियम लगता है
इंजन और परफॉर्मेंस
इस एडिशन में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो स्टैंडर्ड मॉडल में है।
- 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
- 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (पैडल शिफ्टर्स के साथ)
सेफ्टी फीचर्स
Honda Elevate ADV Edition में Honda Sensing ADAS सूट दिया गया है, जिसमें शामिल हैं:
- Collision Mitigation Braking System
- Lane Keep Assist
- Adaptive Cruise Control
- साथ ही 6 एयरबैग, Lane Watch Camera, Hill Start Assist, Vehicle Stability Control और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
Most read:-95 KM/L माइलेज वाली नई Bajaj Platina 125 2025 भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹58,000
कलर ऑप्शन्स
यह एडिशन Meteoroid Grey Metallic और Lunar Silver Metallic रंगों में आता है, दोनों सिंगल और डुअल-टोन फिनिश में उपलब्ध हैं।
कुल मिलाकर, Honda Elevate ADV Edition उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइल और सेफ्टी दोनों के साथ एडवेंचर लुक पसंद करते हैं।
